युवक ने FACEBOOK कुछ ऐसा लिखा कि 2000 लड़कियां डेट पर जाने को हुई तैयार

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली: लड़के अपने साथ डेट पर ले जाने के लिए लड़कियों की तलाश के लिए अलग-अलग तरह से कोशिश करते हैं, लेकिन गुडग़ांव के रहने वाले लड़के कुछ ऐसा किया कि 2000 लड़कियां उसके साथ डेट पर चलने के लिए राजी हो गई। 

युवक ने दिया फेसबुक पर ऑफर 
जानकारी मुताबिक शकुल गुप्ता नाम के एक युवक ने फेसबुक पर ऑफर दिया कि अगर कोई लड़की उसके साथ डेट करेगी तो वो उसे नया IPhone 7  गिफ्ट करेगा, गुडग़ांव के ओबेरॉय होटल में खाना खिलाएगा और साथ ही ऑडी ए 4 कार में सवारी कराएगा। इसके बाद जो हुआ वो उसने सभी को हैरान कर दिया। युवक द्वारा ऑफर मिलने के बाद तकरीबन 2000 से ज्यादा लड़कियों ने उसके साथ डेट पर जाने के लिए हां कर दी। शर्त के मुताबिक शकुल ने इनमें से केवल पांच लड़कियों को डेट पर ले गया। उसने सभी पांच को IPhone 7  गिफ्ट किया। साथ ही ऑडी ए 4 कार में बिठाकर गुडग़ांव के होटल ओबरॉय में ले जाकर डिनर कराया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News