श्रीनगर में पत्थराव कर रही भीड़ पर फायरिंग में युवक घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 01:03 AM (IST)

श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी रंगरेट इलाके में गुरुवार देर शाम को पत्थराव कर रही भीड़ पर सुरक्षाबलों की हवाई फायरिंग में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि रंगरेट इलाके में आज देर शाम युवकों के एक समूह ने सुरक्षाबलों के वाहनों पर पत्थराव किया। पत्थराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने हवाई फायरिंग की जिसमें एक युवक घायल हो गया।


 घायल की पहचान नजीर अहमद (22) के रुप में हुई हैं जिसको घटना के तुरन्त बाद गंभीर हालत में एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, सूत्रों के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) जवान से ड्यूटी के बाद वापिस जा रहे थे जब युवकों के समूह ने उनपर पत्थराव शुरु कर दिया। जवानों ने आंसू गेस और हवाई फायरिंग का इस्तेमाल किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News