CPM की रैली पर बम हमला, कार्यकर्ताओं ने RSS पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 12:25 PM (IST)

कन्नूर: केरल में वामदलों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच तनाव और बढ़ गया है। कैवेल्लीकल में माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रही रैली में कुछ देसी बम फेंके गए जिसमें 4 पुलिसर्किमयों सहित 14 लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि यह हमला आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने किया। पुलिस ने बताया कि घायलों में पन्नूर पुलिस के क्षेत्रीय निरीक्षक एमके सजीव, उपनिरीक्षक प्रकाशन और पुलिस कांस्टेबल श्रीजीत तथा शिबू शामिल थे। घायलों को थालास्सेरी ओ ऑपरेटिव अस्पताल तथा पन्नूर ताल्लुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 143,147,148, 332 और 506 (2) तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने संबंधी अधिनियम की धारा 31 (1) के अलावा विस्फोटक अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। वहीं माकपा ने कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में आज सुबह से शाम तक पन्नूर नगर निकाय के तहत आने वाले इलाकों हड़ताल कर रही है। केरल में कन्नूर राजनीतिक रूप से अस्थिर जिला है जहां माकपा और संघ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों का इतिहास रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News