शादी के लिए इस बार ''वीरू'' नहीं, टावर पर चढ़ी बसंती, बोली कूद जाऊंगी

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 12:15 PM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिल्म शोले से एक दृश्य को अपने जीवन में उतारते हुए झारखंड में अपना प्यार जिंदा रखने के लिए एक लड़की  पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने धमकी दी की अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कर दी जाती है, तो वह कूदकर जान दे देगी। मामला सरायकेला-खरसावां जिले के जोरडीह गांव का है जहां तकरीबन 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर कल्पना नाम की लड़की (काल्पनिक नाम) अपने प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव देती है।  
 
इतनी ऊंचाई पर चढ़कर भी वह बिलकुल भी डरी हुई नहीं थी बल्कि बात न मानने पर वहां से कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी। बिल्कुल शोले के वीरू की तरह, जो गांव की सबसे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ जाता है और बसंती से शादी की अर्जी पर मंजूरी न देने पर सुसाइड की धमकी देता दर्शकों को लुभाता है। इससे पूरा शहर स्तब्ध हो गया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को मजबूरन वहां पहुंचना पड़ा। 
 
उपस्थित अधिकारियों तथा लोगों ने लड़की को मनाने की कोशिश की। पुुलिसवालों के बहुत समझाने के बाद लड़की ने प्रेमी से बात कराने की मांग की। प्रेमी का नंबर डायल कर कल्पना ने अपना मोबाइल नीचे फेंका। पुलिस ने प्रेमी से बात की। लड़के ने जब शादी करने की हामी भरी, तब साढ़े तीन घंटे के बाद शाम 6.30 बजे लड़की टावर से नीचे उतरी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News