करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, 53 साल के बिजनेसमैन की पोलो खेलते हुए गई जान
punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 06:15 AM (IST)

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।
सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि यह घटना एक मैच के दौरान हुई। हालांकि, मेडिकल मदद भी उन्हें नहीं बचा सकी। संजय की पहली शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। फिर तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
संजय कपूर का सोशल मीडिया X पर आखिरी पोस्ट
संजय कपूर ने अपने अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।" यह पोस्ट उनके निधन से कुछ घंटे पहले किया गया था।