BOI ने चीनी नागरिक लियू यी के खिलाफ लुकआउट नोटिस किया जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 02:20 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः भारत में अवैध ऋण एप चलाने वाले चीन के नागरिक लियू यी के खिलाफ ओड़िशा में आव्रजन कार्यालय (BOI)  ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भुवनेश्वर की आर्थिक अपराध शाखा (EOW ) के आग्रह पर जारी किया गया है। इस मामले में लियू यू के खिलाफ मुख्य आरोपी के तौर पर इस साल जनवरी में मामला दर्ज किया गया था। यह चीनी नागरिक भारत में कई अवैध डिजिटल ऋण ऐप चलाता था जैसे -कोको लोन, जोजो लोन, गोल्डन लाइटनिंग लोन तथा कुछ अन्य।

 

EOW को संदेह था कि इन ऐप्स के माध्यम से देश भर में लाखों लोगों विशेष कर निम्न मध्यम वर्ग के लोग ठगे गए जिन्हें कोरोना के समय में पैसों की आवश्यकता थी। लियू ली ने भारत में अपना अवैध कारोबार 2019 में बेंगलूरु से शुरु किया था। उसकी कंपनी चीन के हांग्जो में जियानबिंग टेक्नोलॉजी थी।

 

EOW चीन के मास्टरमाइंड के पांच आरोपी साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है और विभिन्न राज्य पुलिस के संपर्क में है तथा मुंबई, बैंगलूरु तथा दिल्ली में छापा भी मारा था। अब तक 6.57 करोड़ रुपए से अधिक को जब्त किए जा चुके हैं।ईओडब्ल्यू ने लोगों से अपील की है कि वह इंटरनेट पर अनाधिकारिक लॉन एप्पस से ऋण नही लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News