आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, 10 लापता

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 07:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  आंध्र प्रदेश में काकिनाडा जिले के पासुवुला लंका गांव के पास मोंडिरेवू इलाके में शनिवार को गोदावरी नदी में नाव के डूब जाने कम से कम 10 लोग डूब गए जिनमें अधिकतर छात्र हैं। नाव में कुल 40 लोग सवार थे। सालादिवारिपेलम लंका से पासुवुला लंका की ओर लोग नौकायन कर रहे थे। जब नाव नदी में बने एक अपूर्ण सीमेंट के खंभे से टकराने से पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हरकत में आकर 10 लोगों को बचाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हालांकि बताया कि 10 लोगों का पता लगाया जाना अभी बाकी है। 
PunjabKesari

नाव के डूबने की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री निमाकायाला चिनराजप्पा ने पेदपुरम मंडल में अपनी यात्रा को छोड़कर और बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर रवाना हुए। पुलिस और राजस्व अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और गोताखोर लापता लोगों को ढूंढऩे का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया जिला मुख्यालय से मिली प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार नाव में 25 लोग सवार थे और आठ लोग लापता बताए गए हैं। 
PunjabKesari
बता दें कि मई महीने में गोदावरी नदी में एक नाव पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया था। उन्होंने पीड़ितों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी मुहैया करवाने और उनके बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने का भी ऐलान किया था। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News