त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 12:41 AM (IST)

अगरतला: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक की पश्चिम त्रिपुरा जिले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे माकपा का हाथ है लेकिन वाम दल ने इन आरोपों से इंकार किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने बताया, शनिवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता की बानिक्य चौमुहानी इलाके में हत्या कर दी गई। हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इसमें माकपा शामिल है। इसमें कांग्रेस का भी हाथ है। पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की पहयान शिबू दास के रूप में की गई है और वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले जहां बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News