टाइम मैगजीन में मोदी के ‘डिवाइडर’ लिखने को भाजपा ने बताया पाकिस्तानी एजेंडा

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्लीः टाइम मैगजीन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डिवाइडर इन चीफ बताने वाले लेख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि इस लेख को एक पाकिस्तानी लेखक ने लिखा है जो मोदी के पाकिस्तान पर दो बार ‘स्ट्राइक' करने की वजह से घबराया हुआ है। भाजपा ने टाइम मैगजीन के इस लेख को ट्वीट करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी कड़ी आलोचना की।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां कहा कि 2014 में बहुत से ऐसे लेख प्रकाशित हुए थे जिनमें मोदी की खराब छवि पेश की गयी थी। यहां देखना होगा कि इस लेख को किसने लिखा। लेखक एक पाकिस्तानी है जिसने मोदी की छवि को खराब करने की कोशिश की है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का एजेंडा बन गया है कि मोदी की छवि को किसी भी तरह से खराब किया जाये।

टाइम मैगजीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय संस्करण में मोदी दि डिवाइडर इन चीफ शीर्षक से यह लेख छापा है जबकि उसी संस्करण में ‘मोदी दि रिफॉर्मर' शीर्षक से एक और लेख प्रकाशित हुआ है।  डॉ. पात्रा ने कहा, ‘‘भारत की सेना और मोदी जी के द्दढ़ निश्चय का पाकिस्तान बाल भी बांका नहीं कर सकता।''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News