ग्राउंड लेेबल पर तैयारियों में जुटी भाजपा, वर्करों की ले रही है बैठकें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 04:54 PM (IST)

साम्बा : जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से लगातार ग्राऊंड स्तर पर अपने वर्करो के साथ बैठकों के दौर कर रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि राज्य में आने वाले समय में चुनावों का बिगुल भी बज सकता है, जिसके लिए भाजपा पहले से ही तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने नड मंडल की बैठक का आयोजन करके इसी महीने जिला स्तर की होने वाली शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश महासचिव व पूर्व मंत्री डा. देवेंद्र कुमार मन्याल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला प्रधान अमर सिंह, उप-प्रधान व प्रभारी विरेंद्र सिंह लक्की, डी.डी.सी. सदस्य करतार चंद, मंडल प्रधान कर्ण सिंह मौजूद थे।

 

नड मंडल की विभिन्न जगहों से आए भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश महासचिव के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र का व्यौरा रखा। वहीं कार्यकत्र्ताओं ने चार साल पहले लोगों के मनरेगा के वकाया राशि का मूद्दा भी उठाया। वहीं प्रदेश महासचिव व पूर्व मंत्री डा. देवेंद्र कुमार मन्याल ने कहा कि कार्यकत्र्ता लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का हल करें ताकि उन्हें केंद्र सरकार की स्कीमों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपनी-अपनी टीमों का व्यौरा तैयार करके उसे आनलाइन करवाएं। इस मौके पर सरपंच सुरिंद्र सिंह, सरपंच रमेश सिंह, महिला मोर्चा प्रधान सोनिया ठाकूर, रणजीत सिंह, धनैंतर सिंह, गुलजार सिंह, मुख्तयार सिंह, विश्न सिंह दर्दी, युवा मोर्चा उप-प्रधान रोशू शर्मा, प्रवीण सिंह, कर्ण सिंह आदि मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News