कांग्रेस में शामिल हुए bjp के 'शत्रु', बोले- नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 10:51 PM (IST)

नई दिल्ली:  भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम शत्रुघ्न सिन्हा का पार्टी में स्वागत करते हैं।  पिछले कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सस्पेंस बरकरार था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अभिनेता ने कहा कि भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं, ऐसा क्यों किया ये सबको पता है।  


PunjabKesari

नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला
शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए कहा कि 'जिस व्यक्ति ने रातों रात नोटबंदी लागू कि उसने किसी की फिक्र नहीं की। दुनिया को दिखाने के लिए अपनी मां को भी लाईन में लगवा दिया। नोटबंदी एक ढकोसला थी। शत्रुघ्न ने कहा, ''आज स्थापना दिवस पर मुझे बीजेपी छोड़ने का बहुत दुख है, लेकिन अब सुकून भी है कि मुझे पार्टी से निकालने की धमकियां नहीं मिलेंगी।''

PunjabKesari

 
शत्रुघ्न सिन्हा ने बयां किया दिल का दर्द
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मौके पर अपने दिल में दबे दर्द को भी बयां करते हुए पूछा कि आखिर बीजेपी सरकार में उन्हें मंत्री क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि क्या उनके अंदर काबिलियत नहीं या फिर उनके अंदर क्या कमी थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त तानाशाही सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि ये वन मैन शो और टू मैन आर्मी की सरकार है।  केंद्र के मंत्रियों को अपना सचिव रखने की इजाजत रखने की नहीं थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील होते हुए देखा। मार्गदर्शकों को दरकिनार करते हुए उन्हें साइड कर दिया गया। न केवल आडवाणीजी बल्कि यशवंत सिंह, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा जैसे लोगों को साइड कर दिया गया।   


PunjabKesari

कांग्रेस का देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान
सिन्हा यह भी कहा कि वह उस कांग्रेस में शामिल हुए हैं जिसका देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान है।  उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को‘‘देश का भविष्य‘’ करार देते हुए कहा कि गांधी एक बहुआयामी और दूरदर्शी नेता के तौर पर सामने आए हैं।  कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘भाजपा में मेरी परवरिश हुई। धीरे धीरे मैं आगे बढ़ता गया। बाद में परिवर्तन शुरू हुआ, लेकिन वह परिवर्तन अच्छा नहीं था। धीरे धीरे भाजपा में लोकतंत्र तानाशाही में बदल गया।‘‘  उन्होंने कहा कि बड़े महारथियों को मार्गदर्शकमण्डल में डाल दिया जिसकी कोई बैठक नहीं हुई। यशवंत सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और अरुण शौरी के साथ क्या किया गया, सबको पता है।  सिन्हा ने कहा कि आज तक उनके ऊपर किसी तरह आरोप खासकर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। इसके बावजूद उनसे दूरी बनाई गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News