बीजेपी के लिए शुभ साबित हुआ पार्टी का नया मुख्यालय

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 09:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के लिए पार्टी का नया मुख्यालय शुभ साबित हुआ है। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय का चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए मुख्यालय में मनाया। भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसी दिन त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए और 27 फरवरी को मेघायल और नागालैंड में वोटिंग हुई।

बता दें कि 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संसदीय दल के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्धाटन किया था। 34 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय 11 अशोक रोड से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग 6A पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वह अपना पार्टी मुख्यालय लुटियंस जोन से बाहर ले जाएं। बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ध्यान में रखते हुए अपना मुख्यालय लुटियंस जोन से बाहर ले जाने वाली पहली पार्टी बनी।

मिली ऐतिहासिक जीत
भारतीय जनता पार्टी के लिए पार्टी का नया मुख्यालय राजनीति के हिसाब से लकी साबित हुआ है। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल के विधानसभा चुनावों में मिली एतिहासिक जीत इसकी एक झलक है। दरअसल, बीजेपी के नए ऑफिस का उद्धाटन के बाद तीन राज्यों में पार्टी के लिए पहला चुनाव था। चुनाव की सारी तैयारी नए मुख्यालय से हुई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News