भाजपा का पलटवार: संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर हमला बोला, ये संयोग नहीं प्रयोग है

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सलमान खुर्शीद किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर आज भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को निशाने पर लिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज राहुल ने हिंदू धर्म पर हमला किया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उपनिषद तो क्या संविधान ही पढ़ लिया होता तो उनके लिए काफी होता। उनका बयान संयोग नहीं प्रयोग है।

पात्रा ने कहा कि 17 दिसंबर 2010 को राहुल गांधी जी ने कहा था कि देश को आतंकवाद से ज्यादा खतरा हिंदुओं से है। पी चिदंबरम जी ने 25 अगस्त 2010 को पहली बार भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था। एक अखबार ने राहुल गांधी जी का वक्तव्य छापा था कि हां हम मुसलमानों की पार्टी हैं। राहुल गांधी जी ने सलमान खुर्शीद के वक्तव्य के ऊपर, उनकी किताब के ऊपर अपनी सफाई रखी है। उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के ऊपर प्रहार किया है। ये कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार करते हैं।

भाजपा नेता ने कहा बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे के भीतर हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी द्वारा होता है। सलमान खुर्शीद, अलवी शाहब और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा किया जाता है।  जब सलमान खुर्शीद हिन्दू धर्म के विरोध में कहते हैं, उसको बोको हराम और ISIS से कंपेयर करते हैं या जब शशी थरूर हिन्दू तालिबान कहते हैं या जब भगवा आतंकवाद कहा जाता है, जो शब्द दिग्विजय सिंह जी और मणिशंकर अय्यर हिन्दू धर्म के खिलाफ प्रयोग करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा,  “दरअसल ये संयोग नहीं प्रयोग है। इस प्रयोगशाला के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के पढ़ाने और कहने के बाद शशी थरूर, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर जैसे लोग हिन्दू धर्म के विरोध में अनर्गल वक्तव्य देते हैं। एक ऐसा वक्त था जब राहुल गांधी जी ने कहा था- मंदिर जाने वाले लड़कियां छेड़ते हैं। हिंदू धर्म में मंदिर जाने वाले लफंगे होते हैं। राहुल गांधी चुनाव से ठीक पहले मंदिर जाते हैं। वो वोट मांगने जाते हैं। वो वोट की राजनीति करने जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News