Tamil Nadu BJP Candidate List 2026: BJP ने जारी की तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, रेस से बाहर हुआ ये बड़ा नाम
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 03:14 PM (IST)
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में BJP ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। गठबंधन के तहत मिली 27 सीटों पर पार्टी ने अपने सबसे बड़े और प्रभावशाली चेहरों पर दांव खेला है। इस बार होने वाले मतदान के लिए BJP ने 'हेवीवेट' रणनीति अपनाई है, ताकि त्रिकोणीय मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत की जा सके।
बड़े चेहरों पर दांव खेलेगी पार्टी
BJP की इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का है, जिन्हें मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा एल मुरुगन जो केंद्रीय राज्य मंत्री और पीएम मोदी के करीबी एल मुरुगन को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनिती श्रीनिवासन एक बार फिर कोयंबटूर से अपनी किस्मत आजमाएंगी। सूची में कुल 5 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है।

एक सीट पर किया बदलाव
पार्टी ने अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए 2021 में जीते 4 में से 3 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है।
-
नैनार नागेंद्रन (प्रदेश अध्यक्ष) - तिरुनेलवेली
-
वनिती श्रीनिवासन - कोयंबटूर
-
एम आर गांधी - कन्याकुमारी
अन्नामलाई रेस से हुए बाहर
हैरानी की बात यह है कि स्टार प्रचारक के. अन्नामलाई ने पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस सूची के चयन में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन का प्रभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में 11% वोट शेयर हासिल करने के बाद, भाजपा अब विधानसभा में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के साथ उतरी है।
