भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना में पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 01:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार अपराह्न को तेलंगाना के महबूबनगर में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष पद संभालने के बाद नवीन का यह पहला तेलंगाना दौरा है। रामचंद्र राव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "नितिन नवीन अपराह्न एक बजे हैदराबाद पहुंचेंगे और वहां से महबूबनगर जाएंगे। वह वहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह कोई सार्वजनिक सभा नहीं है।

PunjabKesari

इसके बाद वह राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो जाएंगे।" नवीन ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया था, "मैं कल यानी चार फरवरी को तेलंगाना में रहूंगा, जहां महबूबनगर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करूंगा।" राज्य के सात नगर निगमों और 116 नगरपालिकाओं के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News