भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह निर्विरोध राज्यसभा के लिये निर्वाचित

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 07:07 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह गुरुवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सिंह ने दो दिसंबर को राज्यसभा उप चुनाव के लिए नामांकन भरा था। राज्यसभा की यह सीट समाजवादी पार्टी की सांसद तंजीन फातिमा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी, फातिमा अब रामपुर से सपा की विधायक हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच तीन दिसंबर को की गई थी। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने सिंह का प्रमाणपत्र भाजपा उपाध्यक्ष जेपपीएस राठौर को सौंपा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News