CM सर्बानंद की मौजूदगी में BJP सांसद ने नेहरू-गांधी की तुलना कचरे से की, मचा बवाल

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 11:51 AM (IST)

गुवाहटी: असम से भाजपा सांसद ने अपनी मर्यादा भूलते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। जोरहाट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने एक सभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की तुलना कचरे से कर डाली। तासा ने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों में लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भर दिया है और अब देश की जनता के दिमाग में किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है।

जब तासा मंच पर बोल रहे थे, उस दौरान असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी वहां मौजूद थे। तासा के इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सांसद की गिरफ्तारी होनी चाहिए। कांग्रेस ने असम में कई जगहों पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुवाहाटी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News