इस भाजपा MLA का हुआ निधन, बीच मीटिंग में आया हार्ट अटैक

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में आयोजित एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह बैठक प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें डॉ. श्याम बिहारी लाल भी मौजूद थे।

बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही विधायक बाहर निकलने लगे, तभी वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच शुरू की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी।

यह भी पढ़ें - अगर आज सोने में 3 लाख का निवेश किया तो दिसंबर 2026 में कितना होगा मुनाफा? जानकर उड़ जाएंगे होश

चिकित्सकों के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें बचाने के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल प्रशासन ने हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया है।

डॉ. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार विधायक थे। उनके निधन की खबर फैलते ही बरेली, फरीदपुर और लखनऊ में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़ जुट गई। पार्टी और क्षेत्र के लोगों के लिए उनका अचानक जाना एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - 2 जनवरी को सोने के दामों में आया बंपर उछाल, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News