गोवा विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा विधायक रमेश तावड़कर, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों को पछाड़ा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 02:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रमेश तावड़कर को मंगलवार को गोवा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै ने प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री के रूप में और भाजपा के आठ अन्य विधायकों के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद मंगलवार से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया था।
BJP MLA Ramesh Tawadkar elected as Speaker of the Goa Assembly.
— ANI (@ANI) March 29, 2022
He won the election against Congress nominee Nuvem MLA Aleixo Sequeira by getting 24 votes against the latter's 15 votes. pic.twitter.com/wkLmmeDvmB
विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) गणेश गांवकर ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले समूह ने तावड़कर को चुनाव में उतारा था, जिन्होंने 24 वोट हासिल कर चुनाव जीता। विपक्षी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी के उम्मीदवार एलिक्सो सिकेरा को 15 वोट मिले। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री सावंत और सदन के वरिष्ठ सदस्य दिगंबर कामत (कांग्रेस) तावड़कर को अध्यक्ष के आसन तक ले गए।
हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 11 सीटें जीती थीं, आप ने दो सीटें हासिल की थीं, जबकि रिवोल्यूशनरी गोवा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को एक-एक सीट मिली थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

भाद्रपद महीने की पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, ये उपाय करने से पितरों को मिलेगी मुक्ति

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय