भाजपा MLA का मोदी सरकार पर हमला, अडाणी-अंबानी का हो रहा विकास, किसान बदहाल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 11:19 AM (IST)

जयपुरः राजस्थान से भाजपा के विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अालोचना के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तिवाड़ी ने कहा कि दीनदयाल जी (उपाध्याय) कहते थे कि कतार के आखिरी आदमी के विकास के बाद लोकतंत्र सफल माना जा सकता है। लेकिन मौजूदा सरकार में केवल अडानी-अंबानी जैसे कुछ कॉर्पोरेट घरानों का “विकास” हो रहा है और किसान कष्ट झेल रहा है। उनका कहना है कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर ताे उभरा है, परंतु भारतीयों का विकास नहीं हुआ है। देश की सारी दौलत कुछ लोगों के पास जा रही है। 
PunjabKesari

'वसुंधरा राजे पर लगाया था अाराेप'
तिवाड़ी हाल ही में वसुंधरा राजे सरकार की आलोचना करनेके बाद सुर्खियों में आए थे। उन्हाेंने नया कानून बनाकर पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला, कार और नौकर-चाकर दिए जाने के फैसले काे “संवैधानिक लूट” बताते हुए वसुंधरा सरकार की कड़ी आलोचना की थी। उनके अनुसार, सीएम वसुंधरा ने ये कानून 5 घंटे में राज्यपाल के दस्तखत के बिना पारित करवा लिया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री ने ये कानून इसलिए बनाया है, ताकि अगला चुनाव हारने पर भी वो बंगले में रह सकें।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News