पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, TMC पर आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्मिच बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम वद्र्धमान जिले में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के बूथ स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पार्टी का एक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हो गया। 

पुलिस ने बताया कि भाजपा के बूथ स्तर के अध्यक्ष संदीप घोष और पार्टी कार्यकर्ता जयदीप बनर्जी रविवार रात एक सभा में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी जिले के मलानदीघी- सरस्वतीगंज इलाके में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बनर्जी को दुर्गापुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     

मृतक के पिता बिजय घोष ने कहा कि उनका बेटा पिकनिक जाने की बात कहकर घर से निकला था। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि भाजपा के आंतरिक झगड़े की वजह से घोष की जान गई।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News