पंजाब दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तरुण चुघ बोले- विकास की नई सुबह होगी शुरू

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पंजाब में एक नई सुबह होगी क्योंकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जून से 22 जून तक तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे है। वे अपने दौरे की शुरुआत श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में आशीर्वाद लेकर करेंगे, ताकि पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन को आगे बढ़ाया जा सके।

तरुण चुघ ने पोस्ट में कहा कि 'केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी वाली AAP सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब में आर्थिक और सामाजिक तबाही मचाई है, जिससे राज्य अब एक नई ज़िंदगी की उम्मीद कर रहा है। राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैंगस्टर के कारण लोग डर और दहशत में जी रहे हैं। राज्य के किसी न किसी हिस्से में रोज़ गोलियां चलती हैं'।

उनका कहना है कि 'जिस तरह अर्थव्यवस्था बर्बाद होकर राज्य को दिवालियापन की कगार पर ले आई है, वैसी ही हालत कानून-व्यवस्था की भी हो गई है। लेकिन भाजपा "उम्मीद और विकास" का एक नया दौर शुरू करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News