भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में महारत हासिल की: महबूबा

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 09:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच अयोध्या के साधुओं के एक समूह द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का दुरुपयोग करने की कला में महारत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल में भाजपा मंत्रियों ने कठुआ बलात्कारियों के समर्थन में भारतीय ध्वज लहराते हुए एक रैली की थी। सभी बाधाओं के बावजूद मैंने दोषियों को जेल भेजा और उन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News