BJP Congress Alliance Broken: 24 घंटे में खत्म हुआ बीजेपी-कांग्रेस का गठबंधन, सियासत में यू-टर्न के बाद मचा बवाल
punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 04:01 PM (IST)
BJP Congress alliance broken: महाराष्ट्र में BJP और कांग्रेस का गठबंधन 24 घंटें भी नहीं चल पाया। इसके बाद से दोनों पार्टियां फिर से चर्चा में आ गई हैं। BJP- Congress Alliance की खबर जैसे ही दिल्ली और मुंबई में बैठे बड़े नेताओं तक पहुंची, हड़कंप मच गया। सीएम देवेंद्र फडणवीस की नाराजगी और कांग्रेस हाईकमान के दखल के बाद यह गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है।
कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष पर गिराई गाज
पार्टी की विचारधारा के विपरीत जाकर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के आरोप में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के मामले में अंबरनाथ ब्लॉक अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय स्तर पर लिया गया यह फैसला पूरी तरह गलत था।

देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी
इस गठबंधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने न केवल अंबरनाथ बल्कि अकोला में भी विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की खबरों पर अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया। फडणवीस ने कहा यह गठबंधन शीर्ष नेतृत्व की जानकारी के बिना किया गया था, जो अनुशासन का उल्लंघन है। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस या AIMIM के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है और ऐसे सभी गठबंधनों को तुरंत रद्द करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
