BJP ने 115 से अधिक सांसदों के काटे टिकट, कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल, जानें सबकुछ यहां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क (यशपाल सिंह) भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की। इसके साथ ही बीजेपी अब तक 405 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। BJP कई बड़े नेताओं के टिकट काट चुकी है या फिर उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बीजेपी अब तक 115 से अधिक सांसदों के टिकट काट चुकी है। भाजपा ने पहली सूची में 38 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे थे। भाजपा ने अभिनेत्री और अभिनेताओं पर भी दांव लगाया है।
PunjabKesari
मनोज तिवारी
जहां एक ओर दिल्ली में बीजेपी ने अपने 6 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए। इस बीच भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी अपना टिकट बचान मे सफल रहे। पूर्व दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी को बीजेपी ने तीसरी बार उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। वह पहली बार 2014 में इसी सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। 2019 में भी वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद बने।

हेमामालिनी
बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को BJP ने मथुरा से तीसरी बार मैदान में उतारा है। बीजेपी के 75 प्लस फॉर्मूले के उलट हेमा मालिनी अपनी सीट बचाने में सफल हुईं। दरअसल, हेमा मालिनी 75 की उम्र पार कर चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि उनका मथुरा से इस बार टिकट कट सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और BJP आलाकमान ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताया है। तीसरी बार मथुरा से उम्मीदवार बनाया है।
PunjabKesari
कंगना रनौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को राष्ट्रवादी ने मोदी समर्थक के रूप में जाना जाता है। राम मंदिर, सीएए और अनुच्छेद 370 जैसे विवादित मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख चुकी कंगना ने पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी तो जरूर चुनाव लड़ेंगी। BJP ने कंगना को मंडी से टिकट दिया है। बता दें कि उनका यह पहला चुनाव होगा।

अरुण गोविल
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण में राम का किरदार निभा चुके बॉलीवुड अभिनेता अरुण गोविल को कौन नहीं जानता। राम के किरदार से घर-घर में अपनी जगह बना चुके अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में अयोध्या राम मंदिर की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार फिर अरुण गोविल लोगों के बीच काफी चर्चित रहे हैं।

गोरखपुर से रवि किशन के नाम का ऐलान
भाजपा ने गोरखपुर के मौजूदा सांसद और अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं और पार्टी ने इसी सीट से उन पर एक बार फिर विश्वाोस जताया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को करीब तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

आजमगढ़ से भोजपुरी स्टाभर निरहुआ
इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक और भोजपुरी स्टा़र को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने करीब ढाई लाख वोटों से हराया था। हालांकि उपचुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा  जमाया था। एक बार‍ फिर पार्टी ने उन्हें  यहां से उम्मीेदवार बनाया है।
PunjabKesari
त्रिसूर से सुरेश गोपी को बनाया उम्मीदवार
भोजपुरी अभिनेताओं के साथ बीजेपी ने केरल की त्रिसूर सीट से फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। सुरेश गोपी एक अभिनेता होने के साथ ही पार्श्व  गायक भी रह चुके हैं और साउथ इंडस्ट्रीस का बड़ा नाम हैं।

हुबली से लॉकेट चटर्जी पर फिर जताया विश्वास
इसके साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की हुबली सीट से लॉकेट चटर्जी को एक बार‍ फिर उम्मीादवार बनाया है। लॉकेट चटर्जी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी हुबली लोकसभा सीट से लड़ा और जीता था। वह बांग्लाज फिल्मोंर की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर हैं।

भारतीय जनता पार्टी अब तक 87 सांसदों के टिकट काट चुकी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 38 सांसदों के टिकट काटे थे। पांचवीं लिस्ट में भी जमकर कैंची चली है। बीजेपी ने पांचवीं लिस्ट में 23 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सत्यदेव पचौरी और अश्वनी चौबे भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री जिनके कटे टिकट
प्रह्लाद सिंह पटेल- केंद्रीय मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर- केंद्रीय मंत्री
जनरल वीके सिंह- केंद्रीय मंत्री
सत्यदेव पचौरी- केंद्रीय मंत्री
अश्विनी चौबे- केंद्रीय मंत्री
रेनुका सिंह सरूता-केंद्रीय मंत्री
रामेश्वर तेली- केंद्रीय मंत्री
मीनाक्षी लेखी- केंद्रीय मंत्री
डीवी सदानंद गौड़ा- केंद्रीय मंत्री
जॉन बरला- केंद्रीय मंत्री
PunjabKesari

बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान से लेकर कई बड़े चेहरे इस बार चुनावी मैदान में हैं। पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ से उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं धर्मेंद्र यादव को उड़ीसा की संबलपुर से मैदान में उतारा है।

चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद

पीयूष गोयल- मुंबई नॉर्थ
मनसुख मांडविया- पोरबंदर
राजीव चंद्रशेखर- तिरुवनंतपुरम
वी मुरलीधरन- अट्टिंगल
पुरुषोत्तम रुपाला- राजकोट
भूपेंद्र यादव- अलवर
अनिल बलूनी- गढ़वाल
ज्योतिरादित्य सिंधिया- गुना
सर्बानंद सोनोवाल- डिब्रूगढ़
बिप्लव कुमार देव- त्रिपुरा पश्चिम
सरोज पांडे- कोरबा
एल मुरुगन- नीलगिरि
विवेक ठाकुर- नवादा

PunjabKesari
बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट में पीलीभीत से वरुण गांधी और गाजियाबाद से वीके सिंह सहित 23 सांसदों के टिकट काटे। पांचवी लिस्ट में भी बीजेपी ने झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों पर दांव लगाया है। कई उम्मीदवारों ने अपने टिकट विवादों के कारण लौटा दिए हैं।

किस राज्य में किसका कटा टिकट

असम
1. डिब्रूगढ़- रामेश्वर तेली
2. सिलचर- राजदीप रॉय
3. स्वायत्त जिला- होरेन सिंह बे
4. गुहाटी- क्वीन ओझा
5. तेजपुर- पल्लव लोचन दास

छत्तीसगढ़
6. सरगुजा- रेनुका सिंह सरुता (विधायक बनीं)
7. रायगढ़- गोमती साईं
8. जांजगीर (चंपा)- गुहाराम आजगले
9. बिलासपुर- अरुण सॉव (विधायक बने)
10. रायपुर- सुनील कुमार सोनी
11. महासमंद- चुन्नीलाल साहू
12. कांकेर- मोहन मांडवी
 

गुजरात
13. बनासकांठा- परबतभाई सवाभाई पटेल
14. अहमदाबाद वेस्ट- किरीट सोलंकी
15.  राजकोट- मोहनभाई कुंदरिया
16. पोरबंदर- रमेशभाई लावजीभाई धधुक
17. मेहसाणा- शारदाबेन पटेल
18. साबरकांठा- दीपसिंह राठौर
19. सुरेंद्रनगर - मुंजापारा महेंद्रभाई
20. अमरेली- नारनभाई कचाडिया
21.वडोदरा- रंजनबेन भट्ट
22. पंचमहल- रतन सिंह मगन सिंह राठौर
23. छोटा उदयपुर- गीताबेन राठवा
24. सूरत- दर्शनाबेन जरदोश
25. वलसाड- केसी पटेल
26. भावनगर- डॉ. भारतीबेन श्याल
 

झारखंड
27. लोहारडागा- सुदर्शन भगत
28.  हजारीबाग- जयंत सिन्हा
29. दुमका- सुनील सोरेन
30. चतरा- सुनील कुमार सिंह
31. धनबाद- पशुपति नाथ सिंह


मध्य प्रदेश
32. मरैना- नरेंद्र सिंह तोमर (विधायक बने)
33. दमोह- प्रह्लाद सिंह पटेल (विधायक बने)
34. होशंगाबाद- उदयप्रताप सिंह (विधायक बने)
35. जबलपुर- राकेश सिंह (विधायक बने)
36. सीधी- रीति पाठक (विधायक बनी)
37. रतलाम- गुमान सिंह दामोर
38. खंडवा- नंद कुमार सिंह चौहान
39. ग्वालियर- विवेक नायारण सहजवाल
40. गुना- कृष्णापाल सिंह
41. सागर- राजबहादुर सिंह
42.विदिशा- रमाकांत भार्गव
43. भोपाल- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
44. धार- छतर सिंह दरबार
45. बालाघाट- ढाल सिंह बिसेन

राजस्थान
46.  अलवर- बालकनाथ (विधायक बने)
47. जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्धन सिंह राठौर (विधायक बने)
48. जयपुर- रामचरण बोहरा
49. राजसमंद- दीया कुमारी (विधायक बनीं)
50. चुरू- राहुल कासवान
51. भरतपुर- रंजीता कोली
52. जालौर- देवजी पटेल
53. उदयपुर- अर्जुनलाल मीणा
54.बंसवारा- कनकमल कटारा
55. गंगानगर- निहाल चंद
56. झूंझुनू - नरेंद्र कुमार
57. जयपुर- रामचरण बोहरा
58. दौसा- जसकौर मीणा
59. करौली-धौलपुर- डॉ. मनोज राजोरिया

राजस्थान
40- अलवर- बालकनाथ
41- जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्धन सिंह राठौर
42- जयपुर- रामचरण बोहरा
43- राजसमंद- दीया कुमारी
44-- चुरू- राहुल कासवान
45- भरतपुर- रंजीता कोली
46- जालौर- देवजी पटेल
47- उदयपुर- अर्जुनलाल मीणा
48- बंसवारा- कनकमल कटारा
49- श्रीगंगानगर- निहाल चंद
50- झूंझुनू - नरेंद्र कुमार
51- जयपुर- रामचरण बोहरा

उत्तर प्रदेश
60. जौनपुर- कृष्ण प्रताप सिंह
61. पीलीभीत- वरुण गांधी
62. गाजियाबाद- जनरल वीके सिंह
63. कानपुर- सत्यदेव पचौरी
64. बंदायू- संघमित्रा मौर्य
65. बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत
66. हाथरस- राजवीर दिलेर
67. बहराइच- अक्षयवर लाल गौड़
68. मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल
69. बागपत- सत्यपाल सिंह
70. बरेली- संतोष कुमार गंगवार

हरियाणा
71. सिरसा- सुनीता दुग्गल
72. हिसार- बिजेंद्र सिंह
73. करनाल- संजय भाटिया
74. कुरुक्षेत्र- नायब सिंह सैनी
75. सोनीपत- रमेश चंद्र कौशिक
76. अंबाला- रतनलाल कटारिया- (निधन)

पश्चिम बंगाल
77. अलीपुर द्वार- जॉन बरला
78. रायगंज- देवाश्री चौधरी
79. वर्धमान-दुर्गापुर- एसएस अहलूवालिया 

PunjabKesariदिल्ली
80. चांदनी चौक- हर्षवर्धन सिंह
81. नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी
82. पश्चिमी दिल्ली- प्रवेश वर्मा
83. दक्षिणी दिल्ली- रमेश बिधुड़ी
84. उत्तर दक्षिण दिल्ली- हंसराज हंस
85. पूर्वी दिल्ली- गौतम गंभीर


ओड़िशा
86. बारगढ़- सुरेश पुजारी
87. सुंदरगढ़- नितेश गंगा देव
89. कालाहांडी- मालविका केशरी देव
90. मयूरभंज- बिशेश्वर तुड़ू

हिमाचल प्रदेश
91. कांगड़ा- किशन कपूर
92.मंडी- रामस्वरूप शर्मा (निधन)

बिहार
93. मुजफ्फरपुर- अजय निषाद
94. सासाराम- छेदी पासवान
95. शिवहर- रमा देवी
96. बक्सर- अश्विनी चौबे

महाराष्ट्र
97.मुंबई नॉर्थ- गोपाल शेट्टी
98. मुंबई उत्तर-पूर्व- मनोज कोटक
99. पुणे- गिरीश बापट (निधन)
100. जलगांव- उन्मेश भैयासाहेब पाटिल
101. अकोला- संजय धोत्रे
102. बीड- प्रीतम मुंडे
103. सोलापुर- डॉ. जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य 

कर्नाटक
104. उत्तर कन्नड़- अनंत कुमार हेगड़े
105. चिक्कबल्लापुर- बीएन गौड़ा
106. बेलगाम- मंगल सुरेश
107. कोप्पल- कराडी संगन्ना अमरप्पा
108.बेल्लारी- वाई देवेन्द्रप्पा
109.हावेरी- शिवकुमार चनाबासप्पा उदासी
110.दावणगेरे- जी॰एम॰ सिद्धेश्वर
111. दक्षिण कन्नड़- नलिन कुमार कटील
112.चित्रदुर्ग- ए नारायणस्वामी
113.चामराजनगर- वी॰ श्रीनिवास प्रसाद

उत्तराखंड
114.  हरिद्वार- डॉ. रमेश निशंक पोखरियाल
115. गढ़वाल- तीरथ सिंह रावत

तेलंगाना
116. आदिलाबाद- सोयम बापू राव

त्रिपुरा
117. प्रतिमा भौमिक- त्रिपुरा वेस्ट (विधायक बनीं)
118. रेबती त्रिपुरा- त्रिपुरा ईस्ट

मणिपुर
119. मणिपुर इनर- राजकुमार रंजन सिंह

खाली लोकसभा सीटें

मध्य प्रदेश
1- सीधी- रीति पाठक, BJP- विधानसभा चुनाव लड़ीं
2- होशंगाबाद- उदय प्रताप सिंह- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
3- जबलपुर- राकेश सिंह- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
4- मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
5- दमोह- प्रह्लाद सिंह पटेल- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े

महाराष्ट्र
6- चंद्रपुर- सुरेश धनकोर-INC- निधन- 30 मई 2023
7- पुणे- गिरीश बापट- BJP- निधन- 29 मार्च 2023

उत्तर प्रदेश
8- रायबरेली- सोनिया गांधी- INC-राज्यसभा सांसद चुनीं गईं
9- संभल- शफीकुर्रहमान बर्क-SP- निधन- 27 फरवरी 2024  
10- गाजीपुर- अफज़ाल अंसारी-BSP- अयोग्य घोषित

राजस्थान
11- राजसमंद- दीया कुमारी- BJP- विधानसभा चुनाव लड़ीं
12- जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्धन सिंह राठौर- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
13- अलवर- बाबा बालकनाथ- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
14- नागौर- हनुमान बेनीवाल- RLP- विधानसभा चुनाव लड़े

तेलंगाना
15- नालगोंडा- उत्तम कुमार रेड्डी नालामदा-INC- विधानसभा चुनाव लड़े
16- मेढक- कोथा प्रभाकर रेड्डी-BRS- विधानसभा चुनाव लड़े
17- मल्काजगिरी- रेवंतरेड्डी-INC- विधानसभा चुनाव लड़े
18- भोंगिर- कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी-INC विधानसभा चुनाव लड़े

छत्तीसगढ़
19- बिलासपुर- अरुण साव- BJP- विधानसभा चुनाव लड़े
20- रायगढ़- गोमती सांई- BJP-विधानसभा चुनाव लड़ीं
21- सरगुजा- रेनुका सिंह सरुता- BJP- विधानसभा चुनाव लड़ीं

हरियाणा
22- अंबाला- रतनलाल कटारिया- BJP- निधन- 18 मई 2023

पश्चिम बंगाल
23- कृष्णा नगर- महुआ मोइत्रा- टीएमसी- अयोग्य घोषित


 




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News