BJP और शिवसेना में हिंदूत्व का खून, दोनों को हो जाना चाहिए एक : स्वामी

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 07:56 PM (IST)

नई दिल्ली : बीएमसी चुनाव के नतीजे आ गए हैं किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। शिवसेना पहले स्थान पर रही है तो वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर। अब देखना होगा कि ये दोनों साथ मिलकर सरकार बनाते हैं या किसी दूसरी पार्टी का साथ लेते हैं। इन चुनावी नेतीजों पर ट्वीट करके भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा कि शिवसेना और भाजपा को एक हो जाना चाहिए क्योंकि दोनों में हिंदूत्व के खून का रिश्ता है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों को साथ लाने के लिए काम करने की भी बात कही। वहीं चुनावी नेतीजों पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वो भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे।
 

वहीं एक दूसरे ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा कि यूपी में भाजपा को हिंदुत्व का प्रचार करना चाहिए। इससे भाजपा को चुनाव में बहुमत मिलेगा। स्वामी ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में 90 फीसदी वोट हिंदुत्व के लिए मिले हैं। भाजपा के कई नेताओं ने जीत पर मुख्यमंत्री की भी तारीफ की। भले ही भाजपा नेता इस प्रर्दशन से खुश हों लेकिन उद्धव ठाकरे पार्टी के प्रर्दशन से खुश नहीं हैं। उन्होंने नतीजों पर निराशा जाहिर की है। हालांकि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के घर खुशी का जश्न मनाया।


नारायण राणे ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए संजय निरुपम को जिम्मेदार ठहराया था। बीएमसी चुनाव पर कांग्रेस की हार पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि नतीजे बताते हैं कि मुंबई की जनता सड़कों पर गड्ढे, पानी, मलेरिया और वाटर टैंकरों से खुश हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News