जनसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर आप के खिलाफ नौ मामले दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली: सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ नौ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता और दिल्ली पुलिस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत दस मार्च के बाद से 28 हजार लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। 

424 लोगों पर दर्ज हुए मामले
सिंह ने बताया कि दो लाख बैनर और होर्डिंग्स को प्रशासन ने हटाया है और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 51 प्राथमिकी दर्ज हुए हैं। इसमें से आप पार्टी पर नौ, भाजपा पर चार, कांग्रेस पर एक और एक प्राथमिकी एक अन्य के खिलाफ दर्ज हुई है। सिंह ने कहा कि इनमें से ज्यादातर मामले दिल्ली पुलिस के उत्तर पूर्व, नई दिल्ली और पश्चिमी जिले में दर्ज हुए हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत 425 एफआईआर दर्ज हुई हैं और इसके तहत 424 लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 1.68 लाख पौवा भी जब्त किए गए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News