दिल्ली से बड़ी राजनीतिक बयानबाजी: BJP ने AAP पर किया हमला, कहा- आतिशी मार्लेना फरार, पर केजरीवाल- भगवंत मान लीपापोती में लगे
punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 03:09 PM (IST)
नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा दिल्ली के आधिकारिक द्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना पर सिख गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
भाजपा ने एक पोस्टर शेयर कर आरोप लगाया है कि आतिशी मार्लेना, जो कथित तौर पर इस मामले में फरार है, को पार्टी से बर्खास्त करने के बजाय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसके कुकृत्यों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं। पोस्ट में एक ग्राफिक इमेज शामिल है, जिसमें आतिशी मार्लेना को एक स्कूटर पर फरार दिखाया गया है और इमेज में लिखा है कि यह घटना "Directed by Arvind Kejriwal" और "Produced by Bhagwant Mann" के तहत हो रही है।
BJP Delhi tweets, "Instead of expelling Atishi Marlena from the party after she fled following her insult to the gurus, Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann are covering up Atishi's misdeeds!" pic.twitter.com/6TydwU38lu
— IANS (@ians_india) January 15, 2026
भाजपा ने इस पोस्ट में सीधे तौर पर केजरीवाल और मान पर आरोप लगाया है कि वे आतिशी के बचाव में सामने आ गए हैं और उनकी आलोचना को नजरअंदाज कर रहे हैं।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली की सियासत गर्म है और दोनों पार्टियां आगामी चुनावों की तैयारी में लगी हैं। AAP की तरफ से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि आगे इस मुद्दे को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाएगी।
