पंजाब की तरह दिल्ली में भी मीडिया का दमन कर रही 'आप'; अखबार जलाने की घटना पर भड़की दिल्ली BJP

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 12:52 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक समाचार पत्र को जलाने की कड़ी निंदा की है। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा है की शायद दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है की किसी राजनीतिक दल के नेता ने अपने दृष्टिकोण से खबर ना छापने पर सार्वजनिक रूप से समाचार पत्र जलाया है।

यह समाचार पत्र जलाना पंजाब की "आप" सरकार द्वारा वहां मीडिया खासकर एक ग्रुप पर चलाए जा रहे दमन चक्र जैसा घिनौना रूप है।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा है की 11 वर्ष लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार ने मीडिया पर दबाव बनाया की भाजपा को खबरों में स्थान ना दें और आज जब विपक्ष में हैं तो "आप" नेता समाचार पत्र जला कर मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाचार पत्र जलाने के लिए "आप" नेता सौरभ भारद्वाज की कड़ी निंदा करती है और यह समाचार पत्र जला करके भारद्वाज ने स्थापित कर दिया है की यदि यह फिर कभी सत्ता में आए तो फिर 2013 से 2024 तक जैसा मीडिया दमन चक्र चलाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News