BJP के 100 सांसदों पर टिकट कटने का खतरा, मिला 6 महीने का अल्टीमेटम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के लगभग 100 सांसदों पर लोकसभा का टिकट कटने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें डेढ़ दर्जन केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं। पार्टी के विभिन्न राज्यों के संगठन मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों के आकलन में सांसदों के कामकाज और जनता में लोकप्रियता की कसौटी पर आंकड़ा तैयार किया है। इन सभी सांसदों को स्थिति बेहतर करने के लिए 6 माह का समय दिया जाएगा, साथ ही वैकल्पिक उम्मीदवार की तलाश भी की जाएगी। केन्द्र सरकार के 4 साल पूरे होते ही भाजपा में हर लोकसभा सीट की समीक्षा व तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है।संघ व संगठन के फीडबैक, निजी एजैंसियों के सर्वे और नमो एप से हर क्षेत्र व हर सांसद की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार हाल में सूरजकुंड में भाजपा के देश भर के सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक में अनौपचारिक विचार-विमर्श में भाजपा के 104 लोकसभा सांसदों की स्थिति को कमजोर माना गया है। सांसद के कामकाज व जनता की राय को इसमें प्रमुख आधार माना गया है।
PunjabKesari
विपक्षी गठबंधन के बिना किया गया है आकलन  
सूत्रों के अनुसार इसमें उत्तर प्रदेश के 19 सांसद शामिल हैं। इसके बाद राजस्थान का नम्बर आता है। बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात व कर्नाटक में सांसदों के प्रति भी नाराजगी सामने आई है। यू.पी. और बिहार में अभी विपक्षी गठबंधन को लेकर विचार नहीं किया गया है। अभी केवल सांसद की स्थिति पर ही राय तैयार की गई है।
PunjabKesari
जनवरी में तय होंगे उम्मीदवार
भाजपा के प्रमुख नेता ने कहा कि जिन सांसदों का रिपोर्ट कार्ड खराब है उनको कामकाज सुधारने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। इस दौरान उस क्षेत्र में वैकल्पिक उम्मीदवार का नाम भी तय किया जाएगा। इस बीच 2 सर्वे करवाए जाएंगे। आखिरी सर्वे 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।
PunjabKesari
नमो एप पर लिया जा रहा फीडबैक
मोदी भी नमो एप पर सांसदों के कामकाज की जनता से सीधे प्रतिक्रिया ले रहे हैं। जनता से सांसदों के कामकाज के साथ उनकी लोकप्रियता, क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता की जानकारी जुटाई जा रही है। इसका आकलन संसद के मानसून सत्र से पहले किया जाएगा। सत्र दौरान संसदीय दल की बैठक में  मुलाकात करके भी प्रधानमंत्री सांसदों को उनकी स्थिति से अवगत करवा देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News