बिहारशरीफ सहित नौ शहर हुए स्मार्ट सिटी में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 03:31 PM (IST)

पटनाः बिहार के बिहारशरीफ सहित नौ शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। इसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से फोन पर बात करते हुए आभार प्रकट किया। 

जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते चुने गए शहरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में यूपी के तीन शहरों बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर को भी जगह मिली है। 

इसके अतिरिक्त राज्य मंत्री ने बताया कि 90 शहरों को पहले ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News