प्यार में अंधे पुलिसवाले ने गर्लफ्रेंड लिए पत्नी को दी दर्दनाक मौत!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 04:07 PM (IST)

पटनाः बिहार में प्यार के अंधे पुलिसवाले की खाैफनाक करतूत सामने अाई है, जिसने गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी काे बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। गोपालगंज जिले के रहने वाले संतोष कुमार की शादी आज से 10 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल इनका रिश्ता अच्छा चला। लेकिन अचानक संतोष के जीवन में एक दूसरी लड़की आ गई और पत्नी की अहमियत कम होने लगी। जब परिवार काे इस बात का पता चला, ताे उन्हाेंने इसका विराेध किया। इससे गुस्साया संताेष पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे दुखी हाेकर वह मायके चली गई।

इसी बीच संतोष ने गर्लफ्रेंड से शादी की बात की तो उसने उसके सामने शर्त रखी कि वह तभी शादी के लिए हां कहेगी, जब वो पहली पत्नी को रास्ते से हटा देगा। प्यार में दीवाना हुआ संतोष गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने में लग गया। रविवार रात अपने बच्चे के साथ संगीता घर में सोई हुई थी तभी उसका पति संतोष वहां पहुंचा। काफी दिनों बाद ससुराल आए संतोष को देख सभी खुश हुए। उन्हें लगा कि शायद रिश्ते में सुधार हो रहा है। लेकिन जब तक लोग कुछ समझते संतोष ने अपनी सरकारी बंदूक निकाल पत्नी के सीने में गोली दागना शुरू कर दिया और फरार हो गया। एक लड़की के प्यार में उसने अपना हंसता-खेलता परिवार बर्बाद कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News