बड़ी ख़बर! BJP नेता को सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटीं टीमें

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 06:37 PM (IST)

नेशनल  डेस्क: सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात BJP के वरिष्ठ नेता धर्म सिंह (65) की निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव शनिवार सुबह उनके घर के पीछे चारपाई पर मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या हुआ उस रात?

नकुड़ थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के रहने वाले धर्म सिंह, जो भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे। रोज की तरह घर के पीछे बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह करीब 6:45 बजे उनकी बहू जब उन्हें चाय देने पहुंची तो उसने चारपाई पर पड़े धर्म सिंह के रक्तरंजित शव को देखा। उनके सिर के बीचो-बीच गोली मारी गई थी। चीख सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। परिजन हैरान हैं क्योंकि उनके मुताबिक रात 9 बजे तक सब सामान्य था और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी।

PunjabKesari

बारात के शोर में दबी फायरिंग

इस घटना में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उस रात एक बारात थी। इस तेज शोरगुल और आतिशबाजी के कारण गोली चलने की आवाज़ किसी को सुनाई नहीं दी। अपराधियों ने इसी शोर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का दावा करते हुए जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News