गडकरी की बेटी की शादी में शामिल हुई कई बड़ी हस्तियां

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2016 - 09:20 PM (IST)

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की रविवार को शादी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी का विवाह आदित्य कासखेदिकर के साथ हुआ।

केतकी गडकरी की 3 संतानों में सबसे छोटी है जबकि आदित्य अमेरिका मेंं फेसबुक में काम करते हैं। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्रकाश जावडेकर, हंसराज अहीर, पीयूष गोयल, योगगुरु रामदेव और पूर्व विमानन मंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल पटेल आदि इस मौके पर मौजूद अतिविशिष्ट हस्तियां थीं।


राजनाथ सिंह और शाह आज सुबह आए। फड़णवीस और अन्य शनिवार रात पहुंचे थे। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, सुभाष देशमुख, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, सदाभाउ खोतकर और गिरीश देशमुख आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। नागपुर के रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के दो बेटे निखिल और सारंग हैं।


चार्टर्ड प्लेन की खबरों को किया खारिज
गडकरी के ऑफिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बेटी की शादी में 50 चार्टर्ड फ्लाइट्स का मेहमानों के लिए इस्तेमाल की खबर शरारतपूर्ण और गलत है। उधर, न्यूज एजैंसी ए.एन.आई. ने नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के हवाले से बताया है कि बीते 24 घंटों में सिर्फ 10 नॉन शिड्यूल्ड फ्लाइट्स ने ही एयरपोर्ट पर लैंड किया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News