असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ा साथ, टीएमसी में हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 06:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा रविवार को यहां तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, शिक्षा मंत्री, असम, पूर्व राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वह आज अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमारे साथ शामिल हुए।''

असम में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में बोरा ने हाल ही में राज्यसभा का चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में बोरा का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुए दिग्गज और कुशल राजनेता रिपुन बोरा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम आपको अपने साथ पाकर बेहद खुश हैं और अपने लोगों की भलाई के लिए एकसाथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News