भारत जोडो यात्रा : राहुल गांधी ने कहा यात्रा सफल, अध्यक्ष पद को लेकर दिया ये जवाब

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 06:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के 15 दिन पुरे हो चुके है, ये यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल से शुरू हुई थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। राहुल गांधी ने इस यात्रा को कहा कि हमारी ये यात्रा केरल में सफल रही है।


इस यात्रा की पीछे कई मकसद है, जैसे कि भारत में मंहगाई, भारत नफरत को पसंद नही करता और बीजेपी और आरएसएस लगातार नफरत फैलाने का काम कर रहा है। राहुल ने कहा कि, केरल की तरह भारत जोडो यात्रा बाकी राज्यों में भी सफल रहेगी। यूपी में यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, इसे लेकर चिंता मत कीजिए हमें ये पता है कि क्या करने की जरुरत है।



अध्यक्ष पद को लेकर दिया जवाब

कांग्रेस अध्यत्र पद को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आपको बहुत जल्द पता लग जाएगा कि कौन अध्यक्ष पद का चुनाव लडेंगे। राहुल ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं से सीधे संबंध है, मुझे मीडिया के जरिए बताने की जरुरत नही है। जब राहुल से पूछा गया कि वो कांग्रेस अध्यक्ष के उम्मीदवारों को क्या सुझाव देंगे?  इस पर उन्होंने कहा, उनके लिए मैं कहना चाहूंगा कि आप एक ऐतिहासिक जगह लेने वाले हैं। यह केवल एक संगठन की जगह नहीं है, यह एक विचारधारा है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प के मुताबिक "एक व्यक्ति एक पद" का पालन किया जाएगा।
https://www.kooapp.com/koo/INCBihar/e383e217-02e1-414e-adf3-4d54e4b7df18


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News