भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे शहीदों के सपनों को भ्रष्ट नेता चकनाचूर कर रहे हैं - भगवंत मान
punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 10:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सीएम भगवंत मान लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह चंद्रशेखर और राजगुरु ने जिस भारत का सपना देखा उनके सपनों को हमारे नेताओं ने चकनाचूर कर दिया। इन क्रांतिकारियों के विपरीत यह लोग काम कर रहे हैं। मान ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आधी रात को जीएसटी और नोटबंदी लागू किए थे। आधी रात को फाइल साइन कर देते हैं।
प्रधानमंत्री को फाइल साइन करने से पहले अच्छे तरह से पढ़ना चाहिए। मान ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और कहा कि हमारे नेता पढ़े लिखे हैं। इनकम टैक्स ऑफिसर रहे हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग पास है। इसीलिए उन्हें पता है कि किस फैसले का क्या असर होगा। कहां पैसा बच सकता है और कहां खर्च किया जाना चाहिए। पूरे देश के लोगों को पता है कि अरविंद केजरीवाल को काम करने आता है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।
समाज को बांटती है। हम विकास की राजनीति करते हैं स्कूल, कॉलेज और अस्पताल की बात करते हैं। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चंद पूंजीपति दोस्तों के हाथों देश को बेच रहे हैं। बोर्ड, एयरपोर्ट, तेल गैस सभी बड़े बिजनेस दो -चार उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है और इस मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटा जा रहा है। उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

अमेरिकाः राष्ट्रपति बाइडेन ने ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर किए हस्ताक्षर