AIMIM छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 02:06 PM (IST)

नई दिल्लीः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वकार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमएमए में लंबे समय से सक्रिय थे और पार्टी की मुखर आवाज थे। वह एआईएमआईएम में राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे थे। वह एआईएमआईएम से पहले समाजवादी पार्टी में थे।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश में ओवैसी को झटका दिया है। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News