आकर्षित हुसन का फायदा उठाकर रईस पुरुषों को लुभाती, प्रोफाइल देखकर लगाती अंदाजा, फिर किसी लॉज या होटल में बुलाकर...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:13 PM (IST)

Belagavi Honeytrap Case Deepa Avatagi Arrest : सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है इसका ताजा उदाहरण बेलगावी में देखने को मिला है। पुलिस ने दीपा अवतागी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी सुंदरता और चालाकी को ठगी का हथियार बनाया था। दीपा पर आरोप है कि वह अमीर पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनका कीमती सामान लूट लेती थी और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करती थी।

Instagram and Facebook से बुना हनीट्रैप का जाल

दीपा पेशे से एक फैशन डिजाइनर है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसके ठगी करने का तरीका बेहद शातिर था। दीपा खास तौर पर उन अमीर और प्रभावशाली पुरुषों को चुनती थी जिनकी प्रोफाइल देखकर उनकी अच्छी आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके।

PunjabKesari

वह फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती शुरू करती और धीरे-धीरे उन्हें अपने मीठी बातों के जाल में फंसाकर उनका पूरा भरोसा जीत लेती थी। दोस्ती गहरी होने के बाद वह उन्हें किसी लॉज या होटल में मिलने के लिए बुलाती थी। जैसे ही पीड़ित उसकी बातों में आता वह मौका देखकर वहां से नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती थी।

चोरी के बाद शुरू होता था Blackmailing का खेल

दीपा सिर्फ चोरी करके नहीं रुकती थी। सामान लूटने के बाद वह पीड़ितों को फोन करके धमकाती थी। वह उनसे भारी पैसों की मांग करती थी और न देने पर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने या सब कुछ उजागर करने की धमकी देती थी। बदनामी के डर से कई लोग पुलिस के पास जाने के बजाय उसकी मांगें पूरी कर देते थे।

यह भी पढ़ें: Insurance Alert: थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेने का सोच रहें हैं तो पहले ही संभाल जाएं, आपकी सिर्फ यह गलती...

Police की कार्रवाई और फरार साथी

लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त जांच के बाद बेलगावी पुलिस ने दीपा अवतागी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसके कई चौंकाने वाले कारनामे सामने आए हैं। हालांकि दीपा इस काम में अकेली नहीं थी। पुलिस उसके साथी शिवानंद माटापति की सरगर्मी से तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों का एक पूरा नेटवर्क है जो इसी तरह लोगों को शिकार बनाता है।

PunjabKesari

Social Media पर चर्चा का विषय

दीपा की गिरफ्तारी के बाद उसके वीडियो और ठगी की कहानियां इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उसकी चालाकी को देखकर हैरान हैं। यह मामला उन सभी के लिए एक सबक है जो सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News