सड़क पर भिखारी महिला कम्प्यूटर साइंट से निकली ग्रेजुएट, फर्राटेदार अंग्रेजी बोल मांग रही थी भीख- VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 01:01 PM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक महिला भिखारी का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का यह हैरान कर देने वाला अंदाज देखकर लोग उससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं जब महिला की सारी सच्चाई सामने आई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि, यह महिला कम्प्यूटर साइंट से ग्रेजुएट है।  

 वायरल वीडियो बनारस के अस्सी घाट का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, इस महिला का नाम स्वाति है जो इन दिनों भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला अंग्रेजी में अपने बारे में बता रही है। उसने लोगों को अपने बारे में बताया कि वह दक्षिण भारत से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट की है।  वह शरीर के दाएं हिस्से से पैरलाइज्ड है। मजबूरन पेट भरने के लिए वह भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही हैं।
  
स्वाति ने बताया कि लाइफ में सबकुछ सही नहीं चल रहा था। बच्चे के जन्म के बाद उनके शरीर के दाहिने हिस्से को लकवा मार गया था और परिजनों का साथ न मिलने पर उसे सड़कों पर रहने को मजबूर होना पड़ा।  वहीं स्वाति लोगों से मांग कर रही है कि उसे कोई नौकरी दिला दे, जिससे वह एक बेहतर जीवन बिता सके।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News