आम लोग महंगाई से परेशान पर BJP नेताओं के खरीद- फरोत करने में लगी है: खरगे
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 11:06 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब देश के लोगों किए रोजमर्रा का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है। खरगे ने तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) में हुयी बगावत की पृष्ठभूमि में यह आरोप लगाया।
<
Rapidly depleting savings due to high inflation,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 20, 2026
Unaffordability, betrayal of aspirations, inequality, fall in global credibility, youth anger galore!
Households perish under the weight of Modi Govt's mismanagement of the economy!
🔼Retail Inflation - 16-month high
🔼Food… pic.twitter.com/X2ffuhYDaa
>
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "बेतहाशा महंगाई के कारण लोगों की बचत तेजी से खत्म हो रही है। बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, असमानता और युवाओं में बढ़ता असंतोष मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का परिणाम है।" उन्होंने दावा किया कि खुदरा महंगाई 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, खाद्य महंगाई दर 4.78 प्रतिशत है और चिकित्सा संबंधी महंगाई 15 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, "डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आ रही है, विदेशी निवेशक भारत से दूरी बना रहे हैं तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं होने से बेरोजगारी बढ़ रही है।" उन्होंने आरोप लगाया, "एक ओर आम आदमी के लिए बुनियादी जरूरतों का खर्च उठाना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं भाजपा अन्य दलों के नेताओं को अपने साथ लेने के लिए खरीद-फरोख्त में व्यस्त है।"
