IPL से हर साल 12,000 करोड़ कमाने वाला BCCI सरकार को इनकम टैक्स क्यों नहीं देता?

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 10:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक है, जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर साल भारी मुनाफा कमाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी कमाई के बावजूद BCCI सरकार को इनकम टैक्स के रूप में कोई राशि नहीं चुकाता? आइए, इस खास नियम को समझते हैं।

BCCI की IPL से बंपर कमाई

BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। IPL 2025 से करीब 12,000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है। 2022-23 और 2023-24 में BCCI ने कुल 2038.55 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में चुकाए।

क्यों नहीं चुकाता BCCI इनकम टैक्स?

BCCI को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 12A के तहत छूट मिली हुई है। इस धारा के तहत वे संस्थाएं जो समाज के लिए कोई चैरिटेबल कार्य कर रही हैं, उन्हें इनकम टैक्स से मुक्त रखा जाता है। BCCI का पंजीकरण तमिल नाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1975 के तहत हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट को बढ़ावा देना और इसका विकास करना है। 2021 में इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने फिर से स्पष्ट किया कि BCCI का प्राथमिक लक्ष्य क्रिकेट का प्रचार-प्रसार करना है, इसलिए उसे इनकम टैक्स में छूट दी गई है।

टैक्स में छूट लेकिन जीएसटी भरता है BCCI

BCCI इनकम टैक्स तो नहीं देता, लेकिन आईपीएल से होने वाली आय पर GST (वस्तु एवं सेवा कर) का भुगतान करता है। 2022-23 और 2023-24 में BCCI ने जीएसटी के रूप में 2038.55 करोड़ रुपये जमा किए। अगस्त 2023 में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में इस बारे में जानकारी दी थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News