बवाना आग: CM ने किया मृतक के परिजानों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 09:51 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बवाना औद्योगिक प्रक्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में अचानक आग लगने से मारे गए 17 लोगोंं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। केजरीवाल ने घटना स्थल की मुआयना करने के बाद संवाददाताओंसे कहा कि दिल्ली सरकार आगजनी में मारे गए 17 लोगों के परिजनों को पाच-पांच लाख रुपए मुआवजा देगी। इसके अलावा घायलों को एक जलाख रुपए भी देगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहन संवदेना। मैं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि उनका विभाग भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
PunjabKesari

सफदरजंग मदद देने के लिए तैयार: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि दिल्ली के बवाना इलाके में एक पटाखा भंडारण इकाई में लगी आग में घायल हुए लोगों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्स और सफदरजंग अस्पताल तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों से उनकी आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रखने को कहा है।          नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी अधिकारियों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव से बात की है। एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट हर तरह की मदद के लिए तैयार है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News