तुझे घर से उठाकर तेरा रेप कर दूंगा... मर्यादा भूला मास्टर साहब! रात-बेरात फोन पर भेजता था अश्लील फोटो-वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 12:04 PM (IST)

Barmer Teacher Suspended : शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर अपनी ही महिला सहकर्मियों को अश्लील मैसेज भेजने, रेप की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

कलेक्टर के पास पहुंची 5 पीड़ित महिला शिक्षक

यह मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल की पांच महिला शिक्षकों ने हिम्मत जुटाई और बाड़मेर जिला कलेक्टर से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले काफी समय से अपनी मर्यादा भूल चुका है और स्कूल के माहौल को असुरक्षित बना रहा है।

मैसेज में रेप और मर्डर की धमकी

शिकायत में लगाए गए आरोप रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। आरोपी शिक्षक महिला शिक्षकों के मोबाइल पर देर रात अश्लील और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और मैसेज भेजता था। एक महिला शिक्षक ने आरोप लगाया कि उसे भेजे गए मैसेज में शिक्षक ने लिखा, तुझे घर से उठाकर दुष्कर्म (रेप) कर दूंगा और फिर जान से मार दूंगा। आरोपी शिक्षक रात-बेरात फोन कॉल करके महिला सहकर्मियों को परेशान करता था जिससे स्कूल के स्टाफ में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! अगले 24 से 48 घंटों में इन 7 राज्यों पर बारिश मचाएगी तांडव, IMD का अलर्ट जारी

प्रशासन का कड़ा एक्शन: तत्काल निलंबन

महिला शिक्षकों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बिजली की तेजी से कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। निलंबन के साथ ही अब पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है ताकि आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

क्या कहते हैं अधिकारी?

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षक का यह आचरण न केवल अनैतिक है बल्कि एक गंभीर अपराध है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News