डेंगू की चपेट में आईं बॉलीवुड की यह मशहूर एक्ट्रेस,अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 11:00 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपने स्वास्थ्य को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा करते हुए बताया कि वह डेंगू से पीड़ित थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

PunjabKesari
अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर
कोंकणा सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेड पर बैठकर सैल्यूट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। मैं अस्पताल में थी लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं"। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesari
अमोल पराशर संग डेटिंग की चर्चाएं
बीमार होने से पहले कोंकणा सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता अमोल पराशर के साथ एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी और कैप्शन में 'HBD API' लिखा था। इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि कोंकणा ने इन अफवाहों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

PunjabKesari
'लस्ट स्टोरीज 3' में आ रही हैं नज
वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एंथोलॉजी सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित कहानी में अभिनय किया है। इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News