Bank Holiday : 3-4-20-21-22-27-28 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: त्योहारों के सीजन में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ना आम बात है, लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह में बैंकिंग गतिविधियों को लेकर एक खास अपडेट सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार और शनिवार) को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे। हालांकि, दुर्गा पूजा के पर्व को देखते हुए सिक्किम में बैंक दोनों दिन बंद रहेंगे।

इस साल अक्टूबर में बैंक छुट्टियों का पैटर्न थोड़ा अलग नजर आ रहा है क्योंकि 4 अक्टूबर को तीसरा शनिवार है, जबकि आमतौर पर हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसलिए, अगर किसी राज्य में विशेष छुट्टी घोषित नहीं है, तो बैंक खुले रहेंगे।

राज्यों के अनुसार बैंक हॉलिडे की स्थिति:

  • सिक्किम: 3 और 4 अक्टूबर दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे, कारण दुर्गा पूजा।

  • असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, केरल, ओडिशा और अन्य सभी राज्य: 3 और 4 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे।

RBI के मुताबिक, यह जानकारी 2025 के हॉलिडे कैलेंडर पर आधारित है। हालांकि, कुछ स्थानों पर लोकल नियमों के अनुसार छुट्टियों में मामूली बदलाव हो सकता है, इसलिए अपने नजदीकी बैंक शाखा से कन्फर्म कर लेना बेहतर होगा।

अक्टूबर में प्रमुख छुट्टियां और त्योहार:

  • 1 अक्टूबर: महा नवमी, दशहरा, आयुध पूजा – बिहार, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल आदि में बैंक बंद।

  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

  • 3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैं) – सिक्किम में बैंक बंद।

  • 20-21 अक्टूबर: दीवाली और नरक चतुर्दशी – महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में छुट्टी।

  • 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा और भाई दूज – उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल आदि में बंदी।

  • 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा – बिहार और झारखंड में बैंक बंद।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News