सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल (पढ़ें 22 अक्टूबर की खास खबरें)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 05:03 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय और जमा राशि पर ब्याज दर घटने के विरोध में कुछ कर्मचारी यूनियनों ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों के विलय और जमा राशि पर दरों में गिरावट के विरोध में यूनियनों ने एक दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
PunjabKesari
चिदंबरम की जमानत पर आज सकता है फैसला
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जमानत नहीं देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय आज फैसला सुना सकता है। चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
PunjabKesari
दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आज दो दिनों के रायबरेली के दौरे पर जाएंगी। वो यहां पर प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। पार्टी को यूपी में संजीवनी देने में जुटी प्रियंका कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से बिगुल फूंकने का एलान करेंगी। 
PunjabKesari
आज अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे अभिजीत बनर्जी
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी सम्मान की घोषणा के बाद पहली बार अपनी 83 वर्षीय मां से मिलने आज यहां अपने पैतृक आवास आएंगे। बनर्जी दो दिन तक शहर में रहेंगे और उनकी मां निर्मला बनर्जी अपने बेटे के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। स्वयं अर्थशास्त्री निर्मला बनर्जी ने कहा कि वह उस कमरे को खुद तैयार कर रही हैं जहां उनका बड़ा बेटा ठहरेगा। बनर्जी इस समय नयी दिल्ली में हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News