भारत की 'कट्टर दुश्मन' खालिदा जिया जेल से रिहा, बोलीं- "देश के बहादुर लोगों ने असंभव को संभव किया", बन सकती हैं बांग्लादेश की नई PM

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2024 - 06:56 PM (IST)

International Desk: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया और अब वह भारत की शरण में हैं। इसके साथ ही भारत की 'कट्टर दुश्मन' मानी जाने वाली विपक्षी दल की प्रमुख नेता खालिदा जिया जेल से रिहा हो गई हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने शेख हसीना शासन के खिलाफ जहर उगला और बोलीं कि देश के बहादुर लोगों ने असंभव को संभव कर दिखाया  है।  गत दिवस हसीना के देश छोड़ने के बाद  राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने  जिया की  रिहाई का आदेश दिए थे। वह कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद नजरबंद थी।

 

जेल से रिहा जिया को नवीनीकृत पासपोर्ट मिल गया है।  जिया (79) को तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना के कार्यकाल में 2018 में भ्रष्टाचार के लिए 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। माना जा रहा है कि एक बार फिर उनकी पार्टी सत्ता में आ सकती है और वह देश की नई प्रधानमंत्री बन सकती हैं।  शहाबुद्दीन ने संसद को भंग करने के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन करने का भी ऐलान किया। हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल में डाल दिया गया था। माना जा रहा है कि नई सरकार में खालिदा जिया फिर प्रधानमंत्री बनेंगी।

PunjabKesari

भारत के लिए कैसी रहेंगी खालिदा जिया ?
बांग्लादेश की सत्ता में खालिदा जिया का आना भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।  उनके शासन के दौरान भारत-बांगलादेश के रिश्ते तनावपूर्ण रहे जबकि  शेख हसीना ने दोनों देशों के संबंधोंकाफी सुधार किया।  एक्सपर्ट्स का कहना है कि खालिदा जिया का झुकाव पाकिस्तान की ओर रहा है और उनकी पार्टी बीएनपी में कट्टरपंथी भरे हैं जो भारत के लिए समस्या है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के मनीष दाभाड़े कहते हैं, 'विपक्षी नेता खालिदा जिया की बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कट्टरपंथी और इस्लामवादी भारत के लिए मुख्य समस्या हैं। उन्होंने बांग्लादेश के विरोध प्रदर्शन को हाईजैक कर लिया था और भविष्य में कोई भी सरकार जिसमें वे शामिल हों वह भारत के लिए समस्या होगी, क्योंकि मूल रूप से वह चीन और पाकिस्तान समर्थक हैं।'

PunjabKesari

जानिए कौन हैं खालिदा जिया ?

  • खालिदा जिया मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख हैं।
  • 15 अगस्त 1945 को बंगाल के जलपाईगुड़ी में उनका जन्म हुआ था।
  • जिया का राजनीतिक करियर उनके पति जियाउर रहमान की हत्या के बाद शुरू हुआ जो 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे।
  • उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 1978 में स्थापना की थी।
  • 1991 में वह बांग्लादेश की पहली महिला पीएम बनीं। पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद वह मुस्लिम दुनिया की दूसरी महिला पीएम बनीं।
  • 2001 से 2006 तक वह दूसरे कार्यकाल के दौरान भी पीएम रहीं।
  • 2006 में उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनवरी 2007 के चुनावों को राजनीतिक हिंसा और अंदरूनी कलह के कारण स्थगित कर दिया गया, जिसके कारण कार्यवाहक सरकार पर सेना ने नियंत्रण कर लिया।
  • अपने अंतरिम शासन के दौरान कार्यवाहक सरकार ने जिया और उनके दो बेटों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
  • जिया फिलहाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, जिस कारण वह कई बार चिकित्सा देखभाल के लिए विदेश यात्रा करती हैं।

     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News