इस नदी में पानी की जगह बहती है झाग

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2015 - 01:46 PM (IST)

नई दिल्ली: हिन्दुस्तान में गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियां हैं जो निर्मल पानी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन भारत में एक ऐसी नदी है जिसमें पानी की जगह झाग बहते हैं और इन झागों में कई बार आग भी लग जाती है। सुनने में आपको जरूर यह अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह सच है। सूत्रों की मानें तो बेंगलुरू की बेलंदूर झील से हर वक्त जहरीला सफेद झाग निकलता रहता है। 
 
कई बार तो यह इसके ऊपर बने पुल को पूरी तरह से ढक लेता है। एक-दो बार गंदगी के चलते इसमें आग की भयानक लपटें भी नजर आ चुकी हैं। यह दुनिया की पहली ऐसी झील होगी जो अपने साथ आग की लपटें लेकर चलती है। इसके अलावा इसमें उठने वाला जहरीला झाग किसी शेविंग क्रीम की तरह पूरे इलाके को अपने आगोश में समेटे रहता है। दरअसल, 9 हजार एकड़ में फैली यह झील प्रदूषण के चलते ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है। कुछ दिनों पहले इसमें अचानक आग की लपटें उठने लगीं और काफी देर तक सुलगती रहीं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News