Delhi On High Alert: दिल्ली में ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पतंगबाजी पर लगी रोक, जानिए इसके पीछे की वजह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 04:19 PM (IST)

Delhi On High Alert: 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सावधानी के तौर पर दिल्ली पुलिस ने BNSS की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी के साथ प्रमुख आयोजन स्थानों पर बतंगबाज़ी और ड्रोन और हॉट एयर बैलून की उडान पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन द्वारा यह कदम उठाने के पीछे का कारण वीआईपी और आम जनता की सेफ्टी में किसी तरह की कोई रुकावट न आना है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

जानकारी के लिए बता दें कि यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।  इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया है कि सभी संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी और एसीपी अपने- अपने इलाकों में इन आदेशों को सख्ती से लागू करें ताकि कोई भी अनहोनी न हो। अगर किसी व्यक्ति द्वारा इन नियमों को तोड़ा जाता है या फिर आदेश का पालन नहीं किया जाता तो उनके खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत  दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन से और नागरिकों से अपील की गई है कि सभी इन आदेशों की पालना करें और सुरक्षा व्यवस्था को यकीनी बनाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News